शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में रेमंड, आईडीएफसी फर्स्ट और यस बैंक खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में रेमंड (Raymond), आईडीएफसी फर्स्ट (IDFC First) और यस बैंक (Yes Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि रेमंड (827) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 810-800 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 840-850, 862-870 और 880-885 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 790/785 रुपये रखें।
आईडीएफसी फर्स्ट (52) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 50.5-50 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदारी करें। सौदे में 55-56, 58/59 और 61-62 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 48.50/47 रुपये रखें।
यस बैंक (246) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 240-237 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदारी करें। सौदे में 253-259, 265-268 और 280-285 रुपये के लक्ष्य रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 232/228 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन