शेयर मंथन में खोजें

Indian Railway Catering and Tourism Corporation Ltd Share Latest News: जोखिम का स्तर तय करें और स्टॉक में बने रहें

सुनील कुमावत : आईआरसीटीसी के शेयर 1015 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, ये कितना बढ़ सकता है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक पर मेरा जो नजरिया कुछ महीने पहले था, वह आज भी कायम है। मेरा मानना है कि इस स्टॉक में रिट्रेसमेंट की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। इसमें 860 रुपये के स्तर के बाद जोखिम प्रबंधन किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि कंपनी के मुनाफे में सुधार आ रहा है और ये स्टॉक अक्तूबर 2021 के शिखर की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन इसका मूल्यांकन काफी महँगा है। इसलिए इसमें जोखिम का स्तर तय करना बेहद जरूरी है।

(शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!