शेयर मंथन में खोजें

Investment Tips: आईटी स्टॉक्स और एफडी दोनों में से किसमें पैसा लगाना बेहतर विकल्प?

करुणा: मौजूदा समय में 1-2 साल के नजरिये से किसमें निवेश करना बेहतर होगा आईटी सेक्टर के स्टॉक में या एफडी में? उचित सलाह दें।

Expert Shomesh Kumar: एफडी में निवेश दो मामलों में ठीक रहता है। अगर आप महँगाई दर के मुकाबले कम निवेश के प्रतिफल से संतुष्ट हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा अगर आप बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं, तब भी एफडी बढ़िया है। वहीं, आईटी सेक्टर में मौजूदा मूल्यांकन बहुत अधिक है। ऐसे में अगर आप मौजूदा भाव पर निवेश करते हैं तो 5 साल की अवधि में एफडी और आईटी स्टॉक का रिटर्न बराबर होगा।

(शेयर मंथन, 08 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!