शेयर मंथन में खोजें

HDFC Life Insurance Company Ltd Share Latest News: बहुत महँगा हो गया है स्टॉक, करेक्शन के बाद करें खरीदारी

रजी शिवदास : मैंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के 100 शेयर 597 रुपये के स्तर पर खरीदे हैं। इसमें लंबी अवधि और छोटी अवधि का क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक मौजूदा स्तर पर काफी महँगा हो गया है। इसलिए अभी इस स्टॉक में सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि 500 रुपये का शेयर 800 रुपये के आसपास पहुँच रहा है। ये सफर इसने बहुत तेजी से तय किया है। इसमें दो राय नहीं कि ये पोर्टफोलियो स्टॉक है। ये ऐसा स्टॉक है, जिसमें धीरे-धीरे खरीदारी करना चाहिए और हर गिरावट या बाजार में नकारात्मक खबर पर थोड़ा-थोड़ा खरीद कर रखना चाहिए। मेरे हिसाब से इस स्टॉक में करेक्शन होना चाहिए और उसके बाद ही इसमें हाथ लगाना चाहिए। लेकिन मौजूदा स्तर पर इससे दूर रहने में ही भलाई है।

(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख