शेयर मंथन में खोजें

अगर आपने भी जीवीके होटल में किया है निवेश तो विशेषज्ञ से जानें भविष्य में जोखिम है या अवसर

ताज जीवीके (Taj GVK) हमेशा डिफ़ॉल्ट रूप से निवेश की ओर झुकती है और साथ ही अल्पकालिक रुझान को भी देखते हैं। मौजूदा स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन हतोत्साहित करने वाला नहीं है। यदि बिक्री में 15% की वृद्धि मानी जाए तो यह वैल्यूएशन ठीक-ठाक लगता है। ताज जीवीके (Taj GVK) को लेकर सवाल है कि इसमें ट्रेड करना है या निवेश करना चाहिए है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पर्यटन और खपत आधारित सेक्टर में वृद्धि की संभावना बनी हुई है और इस लिहाज से यह सेक्टर निवेशकों के लिए पसंदीदा होना चाहिए। तकनीकी रूप से देखें तो 375 के आसपास स्टॉक का मजबूत आधार बनता दिखाई देता है। यह स्तर एक संभावित बॉटम हो सकता है और यहां से स्टॉक 400 तक जा सकता है। फिलहाल वैल्यूएशन भी ठीक है, लेकिन यह ध्यान देना जरूरी है कि स्टॉक हाल ही में काफी भाग चुका है। इसलिए निवेशकों को स्टॉप लॉस 370-375 के बीच रखना चाहिए और समय-समय पर अपनी होल्डिंग की समीक्षा करनी चाहिए।

अगर लंबी अवधि का दृष्टिकोण हो तो इस सेक्टर में निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन इसमें 10-15% तक का जोखिम लेना पड़ेगा। 


(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख