शेयर मंथन में खोजें

बाजार में उठापटक के बीच कैसी मनेगी दीपावली - मयूरेश जोशी से बातचीत

शेयर बाजार में पिछले 2-3 सप्ताहों से एक नरमी चल रही है। बीच-बीच में सँभलने की कोशिश पर बिकवाली की मार पड़ जा रही है। इस उठापटक के बीच आखिर कैसी मनेगी दीपावली? बाजार में कंपनियों के तिमाही कारोबारी नतीजों को लेकर क्यों बन रही है थोड़ी निराशा?

इस माहौल में कहाँ नये निवेश के मौके हैं? इन सबके बारे में देखें मार्केटस्मिथ इंडिया के डायरेक्टर - इक्विटी रिसर्च मयूरेश जोशी से यह बातचीत, और साथ ही उनकी ओर से अगले साल की दीपावली तक के निवेश के लिए उत्सव चयन भी।

(शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख