शेयर मंथन में खोजें

Sula Vineyards Ltd Share Latest News: अभी कुछ और समय तक कंसोलिडेट कर सकता है स्टॉक

आनंद झा : सुला वाइनयार्ड्स पर 5 साल का क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक उपभोग उन्मुख थीम के अनुकूल है। लोगों में महँगे उत्पाद खरीदने में अब हिचक नहीं दिखती है। लेकिन इस स्टॉक में पिछले डेढ़ साल में निवेशकों का पैसा नहीं बना है। ये तकलीफदेह हो सकता है, मगर स्टॉक के नजरिये से ये अच्छा है। कंपनी के आँकड़ों में अगर सुधार नहीं हुआ, तो स्टॉक कुछ और समय तक कंसोलिडेशन में रह सकता है। मेरे हिसाब से अब इसमें बहुत गिरावट का डर नहीं है और 440-410 रुपये के दायरे में इसमें मूल्यांकन का समर्थन भी मिलेगा।

(शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख