शेयर मंथन में खोजें

Gold And Silver Price News Today: एमसीएक्स गोल्ड में किया हैं निवेश तो जान लें क्या है Experts की राय!

Expert Shomesh Kumar: चाँदी का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से 33 डॉलर के ऊपर निकल गये हैं। हमने पहले भी इसके बारे में बात की थी कि चाँदी में भी नया शिखर बनेगा ही बनेगा। इसे यूँ समझें कि अगर कोई चीज बहुत महँगी हो गयी है, तो उसके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भी महँगा हो जायेगा।

चूँकि सोना महँगा हो चुका है, तो आभूषण बाजार में फैंसी गहनों में सोने की जहग चाँदी लेगी। इस तरह से चाँदी की माँग बढ़ेगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 24 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख