शेयर मंथन में खोजें

Small-Cap & Midcap Stocks Index: क्या मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश करने का सही समय है?

Expert Shomesh Kumar: ये सूचकांक भी 200 डीएमए के पुन: परीक्षण के लिए बढ़ रहे हैं। निफ्टी में मिडकैप अगर 54755 के स्तर के ऊपर रहा तो इसमें वापसी के प्रबल आसार बने रहेंगे। लेकिन इस स्तर के नीचे बंद होने पर सूचकांक में बड़ी दिक्कत हो सकती है और ये 50000 के नीचे 45000 के स्तर तक भी जा सकता है।

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप को 17000 के स्तर से पहले नकारात्मक नहीं मानना चाहिए। इसमें इस स्तर के आसपास समर्थन आ सकता है। इसके बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख