शेयर मंथन में खोजें

MCX Silver Price: इस दिवाली चमकेगी चाँदी या रहेगी मंदी, जानें एक्सपर्ट की राय

Expert Shomesh Kumar: चाँदी के बारे में ये बात हमेशा से कही जाती है कि ये धातु सोने के पीछे चलती है। लेकिन इसे यूँ भी समझा जा सकता है कि चूँकि सोने के भाव बहुत ज्यादा बढ़ गये हैं, तो आम निवेशक इसके स्थान पर चाँदी की तरफ रुख करेंगे। ये समझना जरूरी है कि चाँदी हमेशा से औद्योगिक उत्पाद रही है।

इस मद में इसकी माँग अब भी बनी हुई है, लेकिन आभूषण क्षेत्र में भी अब माँग बढ़ रही है। आगे की चाल समझने के लिये जरूर देखें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख