शेयर मंथन में खोजें

स्टॉक्स का पोर्टफोलियो बनाते समय किन बातों का रखें खास खयाल - जानें एक्सपर्ट सलाह

मौसमी मुखर्जी : मेरे पोर्टफोलियो में 2 लाख रुपये का घाटा है। मुझे 30% सालाना रिटर्न के लिए किन स्टॉक में निवेश करना चाहिए, जिन्हें मैं बेफिक्र हो कर लंबी अवधि तक हो कर सकूँ? मैंने 173 शेयर में 60 लाख रुपये का निवेश किया है।

Expert Shomesh Kumar: सबसे पहले बात तो ये है कि 60 लाख के पोर्टफोलियो में 2 लाख रुपये का नुकसान 3-3.25% से चिंतित न हों। बाजार के इतना गिरने के बावजूद आपकी स्थिति अच्छी ही कही जायेगी। इसके अलावा आपको अपने पोर्टफोलियो के लिए किसी सेबी पंजीकृत विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। मेरे हिसाब से एक स्वस्थ पोर्टफोलियो में 18 से 23 स्टॉक होने चाहिए। इतना बड़ा पोर्टफोलियो ठीक नहीं है क्योंकि इसे ट्रैक करना अपने आपमें काफी मुश्किल है।

(शेयर मंथन, 30 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख