शेयर मंथन में खोजें

Avenue Supermarts Ltd Share Latest News: मौजूदा भाव पर भी काफी महँगा है स्टॉक

कौशिक घटक : डीमार्ट में मौजूदा भाव पर 4-5 साल के लिए नया निवेश करना क्या सही होगा?

Expert Shomesh Kumar: मुझे लगता है कि डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट्स) के लिए नया बिजनेस मॉडल सोचने का समय आ गया है। सिर्फ डीमार्ट ही नहीं इंडियामार्ट के लिए कारोबारी दृष्टिकोण में बदलाव का समय आ गया है। इन कंपनियों में मार्जिन की दिक्कत है, क्योंकि ये डिस्काउंट स्टोर हैं। ये स्टॉक अभी भी बहुत ज्यादा महँगा है और ये मौजूदा मूल्यांकन से आधे स्तर पर जब आयेगा, तब इसे खरीदने के बारे में सोचा जा सकता है। इसमें दो चीजें हो सकती हैं, लंबे समय में या तो पैसा न बने या इसमें नुकसान हो सकता है।

(शेयर मंथन, 20 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख