शेयर मंथन में खोजें

Expert Advice: किसी शेयर को चुनने के लिए किस इंडिकेटर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प?

शुभम शर्मा : अनुरोध है कि एक फंडामेंटल सत्र में स्टॉक का आकलन करने के लिए जिन तरीकों और संकेतों का इस्तेमाल करते हैं उसकी जानकारी दें। मेडी असिस्ट स्टॉक में लंबी अवधि में आपकी क्या राय?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक का फंडामेंटल आधार पर आकलने करने के लिए दो तरीकों पर चर्चा की जाती है। एक प्रजेंटेशन देने के लिए और दूसरा अपनी एनालिसिस और स्टॉक के चुनाव के लिए जरूरी है उतनी जानकारी देना। स्टॉक का आकलने करने के ढेर सारे तरीके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जो बात काम में आती है आय। आप जिस कंपनी का स्टॉक खरीद रहे हैं उसकी आय कैसी है, स्टॉक का ईपीएस, पीई, रिटर्न ऑन इक्विटी और रिटर्न ऑन कैपिटल रिक्वायर्ड जैसी चीजें समझनी जरूरी होती हैं।

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख