शेयर मंथन में खोजें

Baazar Style Retail Ltd Share Latest News: काफी महँगा है स्टॉक, सालाना बिक्री आँकड़े देखें

आनंद झा : मैंने बाजार स्टाइल के 350 शेयर 3-5 साल के लिए 342 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस स्टॉक के बुनियादी सिद्धांतों पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में निवेश करने से पहले मुझे लगता है कि आपको इसके पूरे साल के बिक्री आँकड़ों पर नजर डाल लेनी चाहिए। दरअसल, मार्च 2024 से ही कंपनी की सालाना सेस्ल ग्रोथ में गिरावट शुरू हो गयी है। इस हिसाब से देखा जाये तो मुझे ये स्टॉक काफी महँगा लग रहा है। इसके अलावा 355 रुपये के ऊपर बंद होने पर स्टॉक नया शिखर बनायेगा, जबकि 305 रुपये के स्तर पर इसमें समर्थन स्तर होगा।

(शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख