शेयर मंथन में खोजें

SBI Life Insurance Company Ltd Share Latest News: गिरावट में खरीदें, क्षेत्र और स्टॉक दोनों में काफी क्षमता

गौरव मागो : मेरे पास एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के 300 शेयर 1417 रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज के 600 शेयर 1257 रुपये के भाव वा हैं। इनमें से किसी एक को और जोड़ना चाहता हूँ। आपकी क्या राय है ?

Expert Shomesh Kumar: एसबीआई लाइफ के स्टॉक को गिरावट खरीदना अच्छा रहेगा। इस स्टॉक में काफी सामर्थ्य है, क्योंकि इस क्षेत्र में ही काफी क्षमता है और अब भी काफी विस्तार किया जा सकता है। ये स्टॉक अब चलने के लिए तैयार है और इसमें कभी भी तेजी आ सकती है। लेकिन इस स्टॉक में रातों-रात पैसा कभी नहीं बनता है। ये जब चलता है, तो खूब चलता है और जब गिरता है तब बहुत गिरता भी है। इस स्टॉक में अभी 10% की और गिरावट आ सकती है। 

(शेयर मंथन, 11 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख