शेयर मंथन में खोजें

Nifty Bank Nifty Prediction: 23500 के ऊपर बंद होन पर निफ्टी में आयेगी शॉर्ट कवरिंग

Expert Shomesh Kumar: अमेर‍िकी बाजार में सकारात्‍मक रुख दिखायी दे रहा है और वहाँ ग‍िरावट में खरीदारी शुरू हो चुकी है। लेक‍िन भारतीय बाजारों के संदर्भ में सकारात्‍मकता लौटने के संकेत शुरुआती शीर्ष स्‍तर पार होने पर ही स्‍पष्‍ट होंगे।

इसल‍िए अभी कुछ कहना मुश्‍क‍िल है, क्‍योंकि अनिश्चितता बनी हुई है और व्‍यापक बाजारों में अभी भी ब‍िकवाली चल रही है। अत: अभी बजट तक इंतजार करना उच‍ित रहेगा। निफ्टी जब 23400-23500 के ऊपर बंद हुआ तो 1000 अंकों तक की शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। निफ्टी और बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विशेषज्ञ शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 27 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख