शेयर मंथन में खोजें

Mutual Fund Investment: हायर एजुकेशन के लिए 10 वर्ष के लिए SIP करना कितना फायदेमंद?

पार्थ पटेल : मेरी बेटी 10 साल की है, मैं 10 साल के लक्ष्य से उसकी शिक्षा के लिए माइक्रोकैप में एसआईपी शुरू करना चाहता हूँ?

Expert Shomesh Kumar: एसआईपी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एसआईपी की राशि की अहम होती है। भविष्य की किसी योजना के लिए माइक्रोकैप में 10 साल के लिए निवेश करना मेरे हिसाब से बहुत समझदारी का फैसला नहीं है। माइक्रोकैप में संकेंद्रित जोखिम होता है। इसके अलावा, 10 साल जितनी लंबी अवधि में आपका फैसला बहुत गलत भी नहीं होगा, क्योंकि माइक्रोकैप की कई कंपनियाँ आगे चलकर मिडकैप और स्मॉलकैप श्रेणी में चली जायेंगे। उनका आकार बड़ा होगा, जिसका फायदा आपको मिलेगा।  

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख