शेयर मंथन में खोजें

Stock Market Latest Update: FII's कब शुरू करेंगे बाजार में वापसी खरीदारी?

Expert Prakash Deewan: दीवाली के आसपास एफआईआई ने भारतीय बाजार में बिकवाली शुरू की और यहाँ से पैसा निकाल कर वे अमेरिका ले गये। अमेरिकी बॉन्ड ईल्ड उस समय 4.6 तक चली गयी। बॉन्ड ईल्ड बढ़ने का मतलब है कि वहाँ के डेट यानी ऋण परिपत्र में पैसा लगाने पर 6.5% का प्रतिफल प्राप्त हो रहा था। इसमें उन्हें दोहरा फायदा था।

एक तो रिटर्न अच्छा मिल रहा था, दूसरे रुपये के गिरते मूल्य का खामियाजा उन्हें नहीं भुगतना पड़ रहा था। इसके अलावा वहाँ उन्हें टैक्स भी नहीं देना पड़ रहा था। विदेशी निवेशकों ने अपना पैसा यहाँ से निकाल कर यूरोप और चीन के बाजारों में लगाया। मेरा मानना है कि ये सिलसिला अभी जुलाई-अगस्त तक चलेगा।

(शेयर मंथन, 21 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख