शेयर मंथन में खोजें

Zomato Ltd Share Latest News: स्टाॅक में किन स्तरों पर होगी कमाई?

अनिल कुमार पलटानी : मैंने एक लाख रुपये मूल्य के जोमाटो के शेयर खरीदे हैं। इसमें एक साल के लिए क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक मेरे अनुमान से भी बहुत ज्यादा महँगा है और मुझे ये तुरंत डिलिवरी वाला मंच समझ में नहीं आ रहा है। इसका शोर बहुत ज्यादा है और प्रतिफल के नाम पर सबकुछ बहुत सुस्त है। इसलिए मेरे हिसाब से ये स्टॉक 140-150 रुपये के भाव पर ठीक है। इससे ज्यादा इसका मूल्य खतरे की घंटी है। मेरे हिसाब से इस पर बात भाव के 200 रुपये के नीचे या 230 रुपये के ऊपर बंद होने के बाद ही करनी चाहिए, क्योंकि तब स्टॉक में एक नजरिया समझ में आयेगा।  

(शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख