शेयर मंथन में खोजें

Nifty IT Index Prediction: निवेशक इस हफ्ते निफ्टी आईटी में यह बनायें रणनीति

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से आईटी अब ऊँचे मूल्यांकन की दिक्कत नहीं है। मगर अब इस क्षेत्र में ग्रोथ नहीं है। कंपनियों की सपाट बिक्री फैक्टर है, लेकिन डीग्रोथ पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए मेरा मानना है कि ये सूचकांक या क्षेत्र खतरे से बाहर नहीं हुआ है और टीसीएस से चौथी तिमाही के नतीजे से भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता है।

लेकिन मौजूदा स्तरों पर दमदार सटॉक 3-4 साल के नजरिये से खरीदना अच्छी रणनीति साबित हो सकती है, क्योंकि इस क्षेत्र के बिना देश का विकास संभव नहीं है। निफ्टी आईटी पर और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।  

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख