शेयर मंथन में खोजें

India-Pakistan conflict: भारत-पाक में तनाव, कैसी रहेगी स्मॉलकैप और मिडकैप की चाल

Expert Shomesh Kumar: मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में जिस तरह की तेजी आयी थी, उसके सापेक्ष करेक्शन बनता है। इसके अलावा दोनों सूचकांक 200 डीएमए के पास पहुँच गये और यहाँ से इसमें करेक्शन जरूरी था। मेरे हिसाब से कंपनियों के तिमाही नतीजे इतने खराब नहीं हैं, जिसकी वजह से सूचकांकों में गिरावट आयी।

अत: ये इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। इनमें थोड़ा करेक्शन-कूलऑफ होने के बाद समीक्षा करना उचित रहेगा। मेरा मानना है कि दो हफ्ते में सारी स्थितियाँ स्पष्ट हो जायेंगी। इसलिए हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।  

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख