शेयर मंथन में खोजें

Lux Industries Ltd Share Latest News: अहम है 1275 रुपये का स्तर, इसके ऊपर रहने पर आयेगी तेजी

योगेश नरूला, फिरोजपुर : मैंने लक्स इंडस्ट्रीज के 500 शेयर 1300 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है? मेरा नजरिया छोटी अवधि का है। 

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 1275 रुपये का स्तर पर नजर रखें, क्योंकि अभी इसमें कोई भी पैटर्न आराम देने वाला नहीं है। स्टॉक अगर 1600 रुपये के पास जाकर नहीं बढ़ पाया तो इसका अर्थ ये है कि अब से पिछले निम्न स्तर को एक बार फिर छू सकता है। इसका पैटर्न यही संकेत दे रहा है और इसमें देखा गया है कि स्टॉक पूरी तरह रीट्रेस करने के बाद लंबे समय तक कंसोलिडेट करता है। कंपनी के तिमाही नतीजे आने के बाद भी अगर 1275 रुपये का स्तर नहीं टूटा तो स्टॉक के भाव 1-2 साल में 1800 रुपये तक जायेंगे।  

(शेयर मंथन, 12 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख