शेयर मंथन में खोजें

Cipla Ltd Share Latest News: काफी चल चुका है स्टॉक, 1400-1600 के दायरे में करेगा कंसोलिडेट

मोहित सचान : सिप्ला को लगभग किस स्तर पर एकत्र करना ठीक रहेगा? मेरा नजरिया कम से कम 5 वर्ष का है।

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से सिप्ला में 25 गुना मूल्यांकन पर बहुत ज्यादा खतरा नहीं लगता है। बाजार जोखिम के अलावा इसमें कंपनी संबंधी खतरा न के बराबर है।  लेकिन इसमें कंसोलिडेशन लंबा चल सकता है। ऊपर इसके लिए 1600 रुपये का स्तर का पार करना मुश्किल होगा। ये 1400-1600 रुपये के दायरे में लंबे समय तक कंसोलिडेट कर सकता है, क्योंकि स्टॉक काफी ज्यादा चल चुका है। इसका भाव 2023 में 850 रुपये से दोगुना बढ़ कर 1700 रुपये तक हो चुका है। ये पोर्टफोलियो का स्टॉक है लेकिन इसमें प्रतिफल शायदा पहले जितना न रहे या धीमा भी हो सकता है। 

(शेयर मंथन, 13 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख