शेयर मंथन में खोजें

BSE Ltd Share Latest News: काफी चल चुका है स्टॉक, कंपनी के बिक्री में सुस्ती को न करें नजरअंदाज

अंजू : बीएसई और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज पर आपकी क्या राय है? दोनों स्टॉक मेरे पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

Expert Shomesh Kumar: कंपनी ने बहुत अच्छे तिमाही नतीजे पेश किये हैं और ऐसे में मूल्यांकन की संख्याएँ महज आँकड़े बन कर रह गये हैं। लेकिन इस सबके बीच कंपनी की बिक्री वृद्धि में गिरावट देखने को मिली है। इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्टॉक में काफी तेजी आ चुकी है, इसलिए नयी खरीद के लिए 5000 रुपये के आसपास का भाव सुरक्षा के लिहाज से उचित रहेगा। स्टॉक के भाव 4500 रुपये के नीचे जाने पर करेक्शन की शुरुआत हो सकती है। 

(शेयर मंथन, 13 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख