शेयर मंथन में खोजें

JSW Energy Ltd Share Latest News: 517 रुपये के ऊपर बंद हुए भाव तो स्टॉक में आयेगी तेजी

शोएब : मैंने जेएसडब्लू एनर्जी के 1159 शेयर 562 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 6 महीने का क्या नजरिया है और इसे होल्ड करें या निकल जायें? 

Expert Shomesh Kumar: एक बात ध्यान रखिये, कि बाजार में अनुकूल माहौल होने पर कमजोर स्टॉक में भी रिकवरी की उम्मीद रहती है। ये स्टॉक जब तक 517 रुपये के ऊपर नहीं निकलेगा, तब तक इसमें लोअर हाई का ढाँचा बना रहेगा। इसके अलावा, ऐसा नहीं लगता कि इसके भाव 400 रुपये के स्तर से नीचे जायेंगे। इसमें 400-390 रुपये के दायरे में अच्छा समर्थन बनेगा और ऊपर जाने के लिए इसके भाव 517 रुपये के ऊपर बंद होना जरूरी है। 

(शेयर मंथन, 19 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख