शेयर मंथन में खोजें

Bajaj Consumer Care Ltd Share Latest News: छोटी अवध‍ि में कंसोलिडेट कर सकता है स्‍टॉक

राजी शिवदास : मैंने बजाज कंज्‍यूमर के 200 शेयर 169 रुपये में खरीदे हैं। इसमें लंबी अवध‍ि और छोटी अवधि का नजरिया कैसा है? 

Expert Shomesh Kumar: कंपनी के तिमाही नतीजे आ चुके हैं और ये बहुत उत्‍साजनक नहीं रहे हैं। इसलिए छोटी अवध‍ि में स्‍टॉक कंसोलिडेशन में रह सकता है। हालाँकि, समय पूर्व मानसून आने से एफएमसीजी सेक्‍टर में एक अलग तरह का उत्‍साह देखने को मिल सकता है, जिसका फायदा इस स्‍टॉक को भी मिलेगा। इसकी वजह से 150 रुपये पर जो बॉटम बना है, वो शायद नहीं टूटेगा। इसके अलावा, अगले तिमाही नतीजों के आसपास अगर स्‍टॉक के भाव 190 रुपये का स्‍तर पार कर गये, तो इसमें तेजी बनी रह सकती है। 

(शेयर मंथन, 02 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख