शेयर मंथन में खोजें

रक्षा क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ स्टॉक के बारे में जानिये विकास सेठी की राय

Expert Vikas Sethi: इससे पहले भी चर्चा में रक्षा क्षेत्र पर मेरा नजरिया तेजी का था। आपको याद हो तो, अप्रैल के आसपास एचएएल और बीईएल जैसे स्‍टॉक का मूल्‍यांकन काफी अच्‍छे स्‍तर पर आ गया था। अब इनके भाव काफी ऊपर आ गये हैं।

इसी तरह गार्डनरी शिपबिल्‍डर्स और मझगाँव डॉक जैसी कंपनियों के शेयर में भी आज अच्‍छी बढ़त आ चुकी है। इसके अलावा बीडीएल और एक अन्‍य मिडकैप स्‍टाॅक जो मुझे काफी अच्‍छा लगा अपोला माइक्रोसिस्‍टम्स में भी काफी उछाल आ चुकी है। आने वाले समय में ये स्‍टॉक कंसोलिडेट कर सकते हैं। इनमें आने वाले 6-8 महीनों में फिर तेजी आ सकती है और इन्हें 5-10% की गिरावट के बाद खरीदना अच्‍छा रहेगा।

(शेयर मंथन, 06 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख