शेयर मंथन में खोजें

मध्यम आकार के बैंकों या NBFC में निवेश करना चाहते हैं? शोमेश कुमार की एक्‍सपर्ट सलाह

पुलकित अरोड़ा : मध्यम आकार के बैंकों और एनबीएफसी में अच्छे मूल्यांकन और गुणवत्ता वाले 5 स्टॉक के नाम बताएँ, जिनमें शोध कर निवेश कर सकें? 

Expert Shomesh Kumar:  बैंकिंग क्षेत्र में मध्‍यम आकार वाले स्‍टॉक में जाने की सलाह मैं नहीं दूँगा। इस क्षेत्र में उच्‍च गुणवत्‍ता वाले 5 से 7 बैंकों के स्‍टॉक में निवेश करें, इससे ज्‍यादा न रखें। इसके अलावा, ट्रेड करना चाहते हैं तो जिस स्‍टॉक में मोमेंटम दिखे उ‍समें पैसे लगायें और मुनाफा काट कर निकल जायें। इसी तरह एनबीएफसी कंपनी के प्रबंधन का रुख समझना जरूरी है। मैनेजमेंट कितना प्रगतिशील है या परंपरागत सोच अपनाता है, देखना जरूरी है।

(शेयर मंथन, 17 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख