शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक संकट में बाजार की रणनीति, ऐसे माहौल में क्‍या है विजय चोपड़ा का मंत्र

Expert Vijay Chopra: मेरी राय में वर्तमान बाजार में चुनिंदा स्‍टॉक में पैसे लगायें। ऐसा नहीं है कि पूरा बाजार खराब हो गया है या डर का माहौल है। हाल ही में आरबीआई द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती अर्थव्यवस्‍था के लिए मील का पत्‍थर है।

ये अर्थव्‍यवस्‍था के लिए समग्र रूप से अच्‍छा होगा, क्‍योंकि बाजार में तरलता आयेगी तो बाजार बढ़ेगा। इसके अलावा कृषि प्रधान अर्थव्‍यवस्‍था होने की वजह से मॉनसून की स्‍थ‍िति हमें काफी प्रभावित करती है। इस बार अच्‍छी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी आयेगी। हमारे घरेलू कारक बाजार को मजबूती देने वाले लग रहे हैं।

(शेयर मंथन, 18 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख