शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी ने तोड़ा दायरा, आगे किस लक्ष्य की करें उम्मीद? बता रहे हैं श्रीकांत चौहान

Expert Shrikant Chouhan: बाजार कई सारी अनिश्चितताओं की वजह से इस दायरे में काफी समय से बना हुआ था। इस दायरे को तोड़ने की सबसे बड़ी वजह है कि अमेरिका से आयी खबर, जिसमें बाजार को स्पष्टता मिली कि इस सप्ताहांत में कुछ बड़ा नहीं होगा। अमेरिका के ईरान-इजरायल युद्ध में शामिल होने की खबरों पर पर्दा गिर गया है।

इसकी वजह से बाजार में भरोसा लौटा है और बाजार ने 25,000 के स्तर को पार किया है। आगे बाजार की चाल पर नजर रखेंगे और देखेंगे कि इसका व्यवहार कैसा रहता है। अभी के लिए बाजार का इस मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करना बड़ी बात है।

(शेयर मंथन, 26 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख