शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें एसकेएफ इंडिया शेयर का अगला कदम क्या होगा?

अदिल जानना चाहते हैं कि उन्हें एसकेएफ इंडिया शेयर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? इनका सवाल बेयरिंग कंपनी पर है। यह एक एमएनसी स्टॉक है और इसमें बुनियादी रूप से कोई समस्या नहीं है। लेकिन सेक्टर के लिहाज से देखें तो फिलहाल कैपिटल गुड्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश का सही समय नहीं है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मैंने पहले भी स्पष्ट कहा है कि जब किसी सेक्टर का प्रॉफिट पूल सिकुड़ता है, तो हमें अगले इकोनॉमिक साइकल का इंतजार करना पड़ता है। अभी हालात ऐसे ही हैं। भविष्य की दृष्टि से इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कहानी मजबूत है, लेकिन वर्तमान में संघर्ष का दौर है। इसलिए निवेशकों को ऐसे सेक्टर्स की ओर देखना चाहिए जहां अभी भी ग्रोथ और कैश फ्लो बना हुआ है। आइए, शोमेश कुमार की इस टिप्पणी में देखते हैं कि इस शेयर की चाल आने वाले दिनों में किस तरह की रह सकती है।


(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख