शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें एनएचपीसी शेयर में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

संगीता जानना चाहती हैं कि उन्हें एनएचपीसी शेयर के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? इस शेयर को 96न रुपये में खरीदा है। विशेषज्ञ से जानें आगे उस शेयर में क्या होगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि चार्ट पर लोअर हाई पैटर्न बहुत स्पष्ट दिख रहा है और सभी क्रिटिकल मूविंग एवरेज नीचे हैं। इस स्थिति में इसे मजबूत नहीं माना जा सकता। आगे क्या हो सकता है, इसके कई संभावित परिदृश्य हैं। पहला यह कि मार्च 2024 का लो, यानी 73.6, एक बार फिर से टेस्ट हो। इसका 1–2 रुपये का विचलन संभव है, जैसा कि हाल के पैटर्न में 71 का लो बना। चूंकि लोअर हाई का पैटर्न है, इसलिए सभी एवरेज नीचे हैं और जब तक रिवर्सल क्लियर नहीं होता, तब तक यह संभावना बनी रहेगी कि स्टॉक लो या किसी क्रिटिकल सपोर्ट को फिर से टेस्ट करे।


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख