शेयर मंथन में खोजें

FMCG दिग्गज डाबर इंडिया के शेयर के अगले कदम के बारे में विशेषज्ञ से जानें

एफएमसीजी सेक्टर की कंपनियां हमेशा निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं, लेकिन इनके वैल्यूएशन को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। विश्लेषक से जानें FMCG दिग्गज डाबर इंडिया के शेयरों में आगे क्या होगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के अमेरिकी कारोबार का हिस्सा लगभग 16% है, जो छोटा होते हुए भी टर्नओवर में योगदान देता है। हालांकि, मुख्य चिंता यह है कि बिक्री में केवल 1-2% की मामूली वृद्धि के बावजूद कंपनी को इतना ऊंचा प्राइस-टू-अर्निंग्स मल्टीपल मिल रहा है। वर्तमान में इसका वैल्यूएशन लगभग 50 गुना है, जो निश्चित रूप से अधिक माना जाएगा।


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख