शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ संदीप जैन से जानें इस साल कौन से शेयर खरीदें?

शेयर बाज़ार में सेक्टर और थीम चुनना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें मजबूत संभावनाएं दिख रही हैं। सबसे पहले MCX की बात करें तो सोना और चांदी की मजबूत कीमतों का सीधा फायदा इसे मिलेगा।

 

भले ही इक्विटी एक्सचेंजों पर नियामकीय सख्ती और साप्ताहिक कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन मान्यता प्राप्त निवेशक (accredited investors) और F&O ट्रेडर्स की श्रेणी बनना बाज़ार के लिए सकारात्मक होगा। AMC कंपनियां जैसे HDFC AMC या Anandrathi Wealth अच्छे परिणाम दे रही हैं। निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और नई कैटेगरी लॉन्च होने से इन कंपनियों के लिए विकास के अवसर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर, ये सेक्टर—कमोडिटी एक्सचेंज, एसेट मैनेजमेंट, EMS-PLI कंपनियां, होटल-टूरिज्म, हेल्थकेयर और एविएशन—आने वाले समय में निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान कर सकते हैं।


(शेयर मंथन, 30 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख