शेयर मंथन में खोजें

निवेश के लिए संदीप जैन का निवेश मंत्र क्या है? निवेशकों के लिए कौन से क्षेत्र बेहतर हैं?

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव हमेशा चिंता और अवसर दोनों लेकर आते हैं। जब भी हालात बिगड़ते नजर आते हैं, निवेशकों को लगता है कि स्थिति और खराब हो सकती है।

बाजार विश्लेषक संदीप जैन कहते है कि जैसे ही हालात सुधरने लगते हैं, सही समय पर निवेश की तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है दो बातें — पहला, निवेश के लिए पूंजी का सही प्रबंधन और दूसरा, एक तैयार सूची जिसमें उन सेक्टर्स और कंपनियों की पहचान हो जो सुधार के शुरुआती चरण में ही बेहतरीन अवसर दे सकती हैं। निवेश के लिए कई सेक्टर्स पर नजर रखी जानी चाहिए — बीमा, BFSI, ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, ईएमएस, एफएमसीजी, एग्री-इनपुट्स, हेल्थकेयर और ट्रैवल-टूरिज़्म। इन सभी क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बड़े अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं।


(शेयर मंथन, 30 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख