शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी की अगली चाल क्या होगी? जानिए विशेषज्ञ की राय

निफ्टी 50 को लेकर निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस सप्ताह बाजार में गैप-अप ओपनिंग होगी। तकनीकी रूप से 24,500 का स्तर टूट चुका है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि बाजार में बहुत बड़ी तेजी आ जाएगी। आने वाले दिनों में सितंबर और अक्टूबर के बीच कई ऐसे ट्रिगर होंगे, जो बाजार को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि नीचे भी कई मजबूत सपोर्ट ज़ोन मौजूद हैं, जैसे 24,200, 24,000 और 23,700–23,800। आमतौर पर भारतीय बाजार की प्रकृति यही है कि जब करेक्शन आता है तो लगातार गिरावट दिखती है और जब तेजी आती है तो लगातार उछाल भी देखने को मिलता है। ऐसे में निवेशक अपने निर्णय को बेहतर समझ पाएंगे यदि वे इस ट्रेंड को ध्यान में रखेंगे। आने वाले दिनों में सितंबर और अक्टूबर के बीच कई ऐसे ट्रिगर होंगे, जो बाजार को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। 


(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख