शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर मूल्य और विश्लेषण

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) को लेकर यदि पांच साल के दृष्टिकोण से देखें तो इसमें अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं। आमतौर पर बाजार में यह माना जाता है कि जब भी अर्थव्यवस्था में टर्नअराउंड आता है, तो उसकी पहली झलक ऑटो सेक्टर में दिखती है। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि ऑटो और बीएफएसआई (BFSI) सेक्टर को अक्सर अर्थव्यवस्था के प्रमुख संकेतक माना जाता है। इस दृष्टि से महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थिति मजबूत है और इसमें किसी बुनियादी समस्या की आशंका नहीं दिखती। हाल ही में जीएसटी चर्चा और एफआईआई (FII) की बिकवाली के चलते इसमें दबाव देखने को मिला। विदेशी निवेशक जब बैंकों और ऑटो जैसी बड़ी कंपनियों में भारी हिस्सेदारी बेचते हैं, तो बाज़ार पर असर स्वाभाविक रूप से दिखाई देता है। इसलिए मौजूदा गिरावट को केवल कंपनी-विशेष समस्या न मानकर, इसे व्यापक बाज़ार और एफआईआई प्रवृत्ति का हिस्सा समझना चाहिए।


(शेयर मंथन, 02 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख