शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से शिव सीमेंट शेयर का विश्लेषण, इस स्टॉक को खरीदने से क्यों बचें?

सुशील जानना चाहते हैं कि उन्हें शिवा सीमेंटके शेयर में आगे क्या करना चाहिए? शिवा सीमेंट एक पुरानी कंपनी है, जिसका बाज़ार पूंजीकरण लगभग 900 करोड़ रुपये है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यह कंपनी लंबे समय से मौजूद है, लेकिन इसके वित्तीय आंकड़ों को देखने पर कई सवाल उठते हैं। सीमेंट उद्योग में यदि जीएसटी या अन्य सेक्टर-टेलविंड (यानी सकारात्मक रुझान) आते हैं, तो निवेशकों के सामने अक्सर यह प्रश्न खड़ा होता है कि क्या उन्हें छोटे आकार की कंपनियों में निवेश करना चाहिए या बड़े, स्थापित खिलाड़ियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

निवेश के दृष्टिकोण से कम-से-कम इतना जरूरी है कि कंपनी परिचालन स्तर पर यानी EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation, and Amortization) में मुनाफा दर्ज कर रही हो। लेकिन शिवा सीमेंट की स्थिति इतनी असंगत है कि इसमें लगातार घाटे नज़ॉर आते हैं।


(शेयर मंथन, 06 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख