शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर का विश्लेषण, एंट्री का सही समय कब है?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसका वैल्यूएशन फिलहाल फेयर यानी संतुलित स्तर पर है। ऐसे में निकट भविष्य में बड़ी वेल्थ क्रिएशन की संभावना थोड़ी चुनौतीपूर्ण दिखती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस स्टॉक में फिलहाल कोई बड़ा उत्साहजनक संकेत नहीं है। यदि डबल टॉप पैटर्न बनता है तो आने वाले समय में इसमें और करेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि, लंबी अवधि में यह एक स्थिर निवेश विकल्प हो सकता है, बशर्ते निवेशक अपनी एंट्री और एग्जिट रणनीति सही तरीके से बनाएं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को ₹750–800 के स्तर पर वैल्यू स्टॉक माना जा सकता है, जबकि ₹1000 से ऊपर इसके लिए टिकना कठिन होगा। 


(शेयर मंथन, 08 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख