शेयर मंथन में खोजें

बिजनेस क्लैरिटी की कमी, सीमित ग्रोथ और रेंज-बाउंड डांवाडोल, ऐसे में आईएक्स (IEX) में निवेशक क्या करें?

आनंद गवली जानना चाहते हैं कि उन्हें आईएक्स (IEX) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आईएक्स के बिजनेस मॉडल, उसकी मौजूदा स्थिति और आने वाले समय की दिशा को समझना बेहद जरूरी है। सबसे बड़ी चिंता कंपनी की बिज़नेस क्लैरिटी को लेकर है। पावर एक्सचेंज बिजनेस में जहां बिक्री की दिशा काफी हद तक बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर करती है, वहीं कंपनी के पास प्राइसिंग पावर बिल्कुल नहीं है। एक्सचेंज वही दरें लागू करता है जो नियामक मंज़ूर करे। ऐसे में मार्जिन कभी ऊपर–नीचे हो सकते हैं, लेकिन वह कंपनी की स्वतंत्र क्षमता नहीं, बल्कि परिस्थिति-आधारित बदलाव होते हैं। जब तक कंपनी के ईपीएस (EPS) में ठोस सुधार नहीं होता और अर्जन बढ़कर एक नई पटरी नहीं बनाता, स्टॉक का बड़ा ब्रेकआउट मुश्किल है। यानी कागजी रूप से नतीजे ठीक दिखते हों, लेकिन बिजनेस मॉडल की सीमाएँ और प्रतिस्पर्धा इसे बहुत आकर्षक निवेश नहीं बनने देतीं। स्टॉक में कुछ उतार–चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन यह तेज़ी वाला रॉकेट स्टॉक नहीं है, बल्कि धीमी गति वाला, सीमित दायरे में चलने वाला स्टॉक है।


(शेयर मंथन, 29 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख