शेयर मंथन में खोजें

सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance) शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 570 रुपये और 500 रुपये के आस-पास दो चरणों में खरीदारी की है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सबसे पहले, यह समझना ज़रूरी है कि यह एक होल्डिंग कंपनी है। होल्डिंग कंपनियों का सही मूल्यांकन आमतौर पर सम ऑफ पार्ट्स (SOTP) मेथड से किया जाता है यानी कि इसकी विभिन्न सब्सिडियरी और इन्वेस्टमेंट्स कितना मूल्य जोड़ते हैं। हालांकि टीवी या लाइव एनालिसिस में SOTP को विस्तार से नहीं किया जा सकता, लेकिन फिर भी चार्ट स्ट्रक्चर और प्राइस बिहेवियर से एक बेहतर समझ बनाई जा सकती है। यदि आपका निवेश एक साल के लिए है, तो इस सपोर्ट जोन को ट्रैक करते हुए पोज़िशन को होल्ड करने में समझदारी है।


(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख