शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी नए रिकॉर्ड बनाएगा तो किन सेक्टर्स में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

अगर चालू वित्त वर्ष में निफ्टी नया रिकॉर्ड स्तर छूता है, तो किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है?

इस सवाल पर सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी का कहना है कि हर तेजी में वही सेक्टर आगे नहीं रहते जो पिछली रैली के लीडर थे। उनके अनुसार, इस बार बैंकिंग और NBFC सेक्टर बाजार की अगुवाई कर सकते हैं। मजबूत बैलेंस शीट, बढ़ती क्रेडिट ग्रोथ और बेहतर आय की संभावनाओं के चलते इन सेक्टर्स में निवेशकों को किसी भी गिरावट पर खरीदारी के अवसर तलाशने चाहिए।

आईटी सेक्टर को लेकर मिश्रित राय दी। उनका कहना है कि फिलहाल यह सेक्टर कुछ समय तक बाजार से कमजोर प्रदर्शन कर सकता है, हालांकि मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक हो चुके हैं। ऐसे में बड़े संस्थागत निवेशक धीरे-धीरे इस सेक्टर में खरीदारी कर सकते हैं और समय के साथ इसमें भी सुधार देखने को मिल सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आती है तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अलावा उन उद्योगों को भी फायदा मिलेगा जिनकी लागत में ईंधन का बड़ा हिस्सा होता है। इसमें एयरलाइन, पेंट और टायर कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, लंबी अवधि के नजरिए से पावर सेक्टर को भी उन्होंने सबसे मजबूत थीम में गिना। उनका मानना है कि देश में तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर, बिजली की बढ़ती मांग और सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस अगले दो से तीन वर्षों में पावर कंपनियों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा।

इसके अलावा, विशेषज्ञ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर से जुड़े कारोबार को भी भविष्य का उभरता हुआ निवेश विषय बताया। उनका कहना है कि भले ही भारतीय बाजार में शुद्ध AI कंपनियों की संख्या सीमित हो, लेकिन डेटा सेंटर और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने वाली कंपनियां आने वाले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। इसलिए निवेशकों को केवल पारंपरिक सेक्टर्स तक सीमित रहने के बजाय भविष्य की ग्रोथ थीम पर भी नजर रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख