शेयर मंथन में खोजें

ब्लू डार्ट के शेयर में कब लौटेगी तेजी? जानिए क्यों वैल्यूएशन बना सबसे बड़ी चुनौती

ब्लू डार्ट अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स कंपनियों में गिनी जाती है, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह कंपनी की धीमी बिजनेस ग्रोथ और ऊंचा वैल्यूएशन माना जा रहा है। कंपनी की तिमाही बिक्री में करीब 8% की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन भी पहले के मुकाबले थोड़ा कमजोर हुआ है। सालाना आधार पर भी कंपनी की ग्रोथ सिंगल डिजिट में बनी हुई है। ऐसे में करीब 40 गुना के वैल्यूएशन पर यह शेयर कई विश्लेषकों को महंगा नजर आता है, जिसके कारण निवेशकों का उत्साह सीमित बना हुआ है।

तकनीकी रूप से देखा जाए तो शेयर 4,700 से 4,800 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट बनाता दिखाई दे रहा है और यहां डबल बॉटम बनने के संकेत भी मिल रहे हैं। इससे शॉर्ट कवरिंग के कारण सीमित तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन जब तक कंपनी की कमाई और ग्रोथ में स्पष्ट सुधार नहीं आता, तब तक बड़ी तेजी की संभावना कम दिखाई देती है। फिलहाल निवेशकों को वैल्यूएशन और बिजनेस ग्रोथ दोनों पर नजर रखने की जरूरत है, क्योंकि इन्हीं दो कारकों से शेयर की अगली दिशा तय होगी।


(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख