शेयर मंथन में खोजें

रिजल्ट सीजन से पहले बाजार में मजबूती, क्या नए ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ रहा है निफ्टी?

भारतीय शेयर बाजार ने लगातार पांचवे सप्ताह भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अब निवेशकों की नजर जुलाई-अगस्त के रिजल्ट सीजन पर है, जो बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर साबित हो सकता है। फिलहाल बाजार की उम्मीदें काफी कम हैं और निवेशक कमजोर नतीजों की आशंका के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यदि कंपनियों के नतीजे अनुमान से बेहतर रहते हैं या मैनेजमेंट की कमेंट्री सकारात्मक रहती है, तो बाजार में तेज खरीदारी देखने को मिल सकती है। अगर कॉर्पोरेट आय और ऑर्डर बुक को लेकर सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो अक्टूबर तक निफ्टी के दोबारा अपने ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि दीर्घकालिक तेजी की पुष्टि के लिए निफ्टी को 24,600 से 25,600 के महत्वपूर्ण स्तरों के ऊपर टिकना जरूरी माना जा रहा है।


(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख