शेयर मंथन में खोजें

क्या रेलवे पर पूरी निर्भरता आईसी इलेक्ट्रिकल्स के लिए जोखिम है?

आईसी इलेक्ट्रिकल्स (IC Electricals) का अधिकांश कारोबार भारतीय रेलवे से जुड़ा हुआ है।

आमतौर पर किसी एक ग्राहक पर अत्यधिक निर्भरता को निवेशक जोखिम मानते हैं, लेकिन कंपनी का तर्क इससे अलग है।आईसी इलेक्ट्रिकल्स के एमडी सुनिल कुमार वर्मा  का कहना है कि भारतीय रेलवे केवल एक ग्राहक नहीं बल्कि 21 जोनल रेलवे, कई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और अलग-अलग विभागों का विशाल नेटवर्क है, जो स्वतंत्र रूप से ऑर्डर जारी करते हैं। कंपनी का कहना है कि रेलवे में भुगतान व्यवस्था काफी व्यवस्थित है और अब तक उसे भुगतान संबंधी किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। आम तौर पर 120 से 150 दिनों के भीतर भुगतान प्राप्त हो जाता है। यही वजह है कि कंपनी रेलवे को स्थिर और भरोसेमंद ग्राहक मानती है।

इसके अलावा सरकार लगातार रेलवे के विद्युतीकरण, नई लाइनों, माल ढुलाई कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं पर निवेश बढ़ा रही है। इससे इलेक्ट्रिकल उपकरणों की मांग लगातार बढ़ने की संभावना है, जिसका सीधा लाभ आईसी इलेक्ट्रिकल्स जैसी कंपनियों को मिल सकता है। हालांकि किसी भी कंपनी में निवेश करते समय केवल सेक्टर की संभावनाओं के बजाय उसकी वित्तीय स्थिति, प्रतिस्पर्धा और वैल्यूएशन का भी मूल्यांकन करना जरूरी होता है। 


(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख