कुसुमगर लिमिटेड ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार विकास दर्ज किया है।
कंपनी के प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2020 के बाद से कारोबार लगभग 35-40% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है। इस तेजी के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ता रक्षा खर्च, सप्लाई चेन में बदलाव और हाई-टेक फैब्रिक्स की बढ़ती मांग प्रमुख कारण हैं। कंपनी की कुल आय का लगभग 30-40% हिस्सा निर्यात से आता है, जबकि भारतीय सेना, विदेशी सैन्य संगठन, ऑटोमोटिव कंपनियां और एक्टिववेयर ब्रांड इसके प्रमुख ग्राहक हैं। कंपनी का फोकस लगातार नए उत्पाद विकसित करने और नए ग्राहकों को जोड़ने पर है, जिससे आने वाले वर्षों में भी ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं।
(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)