शेयर मंथन में खोजें

आईटी सेक्टर पर क्यों टिकी बाजार की नजर?

भारतीय आईटी सेक्टर लंबे समय से दबाव में बना हुआ है और हालिया बाजार कमजोरी के बीच इसमें एक बार फिर बिकवाली देखने को मिली।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है किअब इस सेक्टर की अगली दिशा काफी हद तक टीसीएस के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी। बाजार की नजर केवल कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि उसके मैनेजमेंट की भविष्य की टिप्पणी पर भी रहेगी।

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार आईटी इंडेक्स में पहले से ही काफी शॉर्ट पोजीशन बनी हुई हैं। ऐसे में यदि टीसीएस उम्मीद से बेहतर नतीजे देता है और आईटी इंडेक्स 28,350 के ऊपर क्लोजिंग देने में सफल रहता है, तो बाजार इसे सकारात्मक संकेत के रूप में ले सकता है। इससे पूरे आईटी सेक्टर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है और प्रमुख आईटी शेयरों में तेजी का माहौल बन सकता है।

दूसरी ओर, यदि नतीजे उम्मीद से कमजोर रहते हैं और इंडेक्स महत्वपूर्ण स्तर पार नहीं कर पाता, तो सेक्टर पर दबाव कुछ समय और बना रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आईटी शेयरों में नई खरीदारी से पहले नतीजों और बाजार की प्रतिक्रिया का इंतजार करना समझदारी होगी। आने वाले कुछ ट्रेडिंग सत्र पूरे आईटी सेक्टर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।


(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख