शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग सेक्टर में जल्दबाजी से बचें, 58,500 के ऊपर ब्रेकआउट का करें इंतजार

बैंकिंग सेक्टर फिलहाल मजबूती के संकेत तो दे रहा है, लेकिन तकनीकी रूप से अभी भी यह एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि सप्ताह के बीच में आई तेज गिरावट ने बैंक निफ्टी के स्ट्रक्चर को कुछ हद तक प्रभावित किया, हालांकि लंबी अवधि का ट्रेंड अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। उनका मानना है कि जब तक बैंक निफ्टी 56,000 के नीचे क्लोज नहीं देता, तब तक घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इंडेक्स 56,000 से 58,500 के दायरे में कंसोलिडेट कर सकता है और 58,500 के ऊपर मजबूत क्लोज मिलने पर ही नए ऑल टाइम हाई की संभावना बनेगी। ऐसे में निवेशकों को इस स्तर पर आक्रामक खरीदारी से बचना चाहिए और स्पष्ट ब्रेकआउट का इंतजार करना चाहिए। जिन निवेशकों ने पहले से निचले स्तरों पर बैंकिंग शेयर खरीदे हुए हैं, उन्हें अपनी होल्डिंग बनाए रखने की सलाह दी गई है। वहीं यदि बैंक निफ्टी 55,000-56,000 के आसपास कूल-ऑफ करता है, तो उस समय दोबारा निवेश का बेहतर अवसर बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल धैर्य रखना और बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना ही सबसे बेहतर रणनीति होगी।


(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख