लोहिया कॉर्प का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, इसलिए इससे कंपनी के पास कोई नई पूंजी नहीं आएगी।
कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल उसके पास पर्याप्त उत्पादन क्षमता है और वह करीब 70-72% कैपेसिटी पर काम कर रही है। ऐसे में अगले कुछ वर्षों के विस्तार के लिए अतिरिक्त पूंजी जुटाने की जरूरत नहीं है। प्रमोटर्स के मुताबिक, शेयर बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों, जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किया जाएगा। कंपनी ने यह भी भरोसा जताया कि मौजूदा कर्ज का स्तर नियंत्रण में है और मजबूत कैश फ्लो के चलते अगले डेढ़ साल के भीतर इसे काफी हद तक चुका दिया जाएगा।
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)