शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में लौटी तेजी, लेकिन क्या यह रैली टिकाऊ होगी?

भारतीय शेयर बाजार ने बीते सप्ताह शानदार वापसी करते हुए निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अब 25,000 से 25,300 तक की चाल की संभावना बन रही है। हालांकि इस तेजी की असली परीक्षा बैंक निफ्टी में होगी। यदि बैंक निफ्टी 57,500 के ऊपर टिकाऊ क्लोजिंग देता है, तो बाजार की तेजी और मजबूत मानी जाएगी। दूसरी ओर, ब्रेंट क्रूड की कीमतें 85-90 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में बनी हुई हैं। यदि तेल की कीमतें इसी स्तर पर नियंत्रित रहती हैं तो भारतीय बाजार पर इसका नकारात्मक असर सीमित रहेगा। फिलहाल रणनीति यही मानी जा रही है कि गिरावट आने पर अच्छी गुणवत्ता वाले शेयरों में खरीदारी की जाए और निफ्टी के लिए 23,800 के स्तर को महत्वपूर्ण जोखिम प्रबंधन स्तर माना जाए।


(शेयर मंथन, 03 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख